भारत-अमेरिका सम्बन्धः एक अध्ययन | Original Article
भारत विश्व का एक विस्तृत भू-भाग और विशाल जनसंख्या वाला देश होने के कारण इसकी विदेशनीति का विश्व की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। भारत का सांस्कृतिक अतीत अत्यन्त गौरवमय होने से न केवल पड़ौसी देशों के साथ, अपितु विदेशों के साथ भी भारत का सांस्कृतिक एवं व्यापारिक आदान-प्रदान होता रहा है। देश और विदेश के अध्येयता और पर्यवेक्षक भारत की विदेशनीति को आदर्श प्रधान अधिक और स्वहित प्रधान कम मानते हैं। किन्तु भारत की विदेश नीति के आधार मात्र आदर्श अथवा कोरे मानववादी दृष्टिकोण को लेकर नहीं बल्कि सुनिश्चित राष्ट्रीय हित के विभिन्न पहलुओं को दृष्टि में रखकर ही तय किये गये हैं।