Article Details

मुजफ्फरपुर जिले में अनुसूचित जातियों की राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति का अध्ययन | Original Article

Jayshree Singh*, in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education | Multidisciplinary Academic Research

ABSTRACT:

मुजफ्फरपुर जिला में अनुसूचित जातियों की सामाजिक स्थिति समाज के अन्य वर्गो से निम्न स्तर का है। वर्तमान समय में मुजफ्फरपुर जिला में अनुसूचित जातियों की सामाजिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। आज के वर्तमान युग में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक दृष्टि से देखें तो समाज में बहुत ही परिवर्तन हुआ है परन्तु अनुसूचित जातियों का जीवन स्तर बहुत ही उपर नहीं उठ सका। अनुसूचित जातियों को हर क्षेत्र में शोषण होता है, अन्याय और अत्याचार होता है। चाहे वह राजनैतिक क्षेत्र हो चाहे धार्मिक या सामाजिक कोई भी क्षेत्र हो चाहे धार्मिक या सामाजिक कोई भी क्षेत्र में वे हर जगह पीड़ित है। इसका कारण है उनका अज्ञानता और अशिक्षित होना। अशिक्षित होने से उन्हें हर जगह ठगा जाता है, छला जाता है। इनका आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है ये साधनहीन है, असंगठित है जिससे वे अन्याय, शोषण, अत्याचार का मुकाबला डटकर नहीं कर पाते हैं। इनके साथ हर जगह भेदभाव होता है जो इस प्रकार हैं- 1. स्वतंत्राता में असमानता, 2. शिक्षा में असमानता, 3. आर्थिक स्वतंत्रता में असमानता, 4. सामाजिक मूल्यों में असमानता, 5. धार्मिक असमानता, 6. संस्कार सीखने में असमानता, 7. राजनीति क्षेत्रों में असमानता, 8. सामाजिक असमानता और 9. पारिवारिक असमानता।