Article Details

मुगल हरम में स्त्रियों की स्थिति | Original Article

Sushama .*, in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education | Multidisciplinary Academic Research

ABSTRACT:

हरम शाही महिलाओं के रहने का एक अलग स्थान होता था। प्राचीन काल से ही इसका जिक्र हमें समकालीन स्त्रोतों में मिलता है। हरम अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है छिपा हुआ स्थान। समय के साथ-साथ इसका प्रयोग महिला कक्ष के लिए होने लगा। परसियन भाषा में इस स्थान के लिए जनाना हिन्दी में महल-सरा तथा संस्कृत में अन्तापुरा शब्द का प्रयोग हुआ है। अबुल फजल ने अपनी पुस्तक आईन-ए-अकबरी में इसके लिए स्बीस्थान-ए-इकबाल शब्द का प्रयोग किया।