डॉ. अम्बेडर के प्राचीन बौद्ध धर्म ग्रन्थ पर विचार | Original Article
बौद्ध धर्म एक महान् क्रान्ति थी। यह उतनी ही महान् क्रान्ति थी जितनी फ्रांस की क्रान्ति यद्यपि यह धार्मिक क्रान्ति के रूप में प्रारम्भ हुई, तथापि यह धार्मिक क्रान्ति से बढ़कर थी। यह सामाजिक और राजनैतिक क्रान्ति बन गई।[12] डॉ. अम्बेडकर के अनुसार प्रथम समाज सुधारकों में से सबसे महानता गौतम बुद्ध थे। समाज सुधार का इतिहास ही बुद्ध से शुरू होता है और कोई भी इतिहास उनकी उपलब्धियां बताए बिना अधूरा रहेगा।