अलवर शहर में नगरीय भूमि उपयोग का भौगोलिक अध्ययन | Original Article
इस शोध पत्र में, “अलवर शहर में भूमि-उपयोग का भौगोलिक अध्ययन” की बदलती परिस्थितियों के सन्दर्भ में किया गया है। इस शोध पत्र में अलवर शहर के नगरीय विकास का भूमि उपयोग के सन्दर्भ में विश्लेषण किया गया है। वर्तमान शहरी समस्याओं के मूल में दो कारक शहरी आबादी में बढ़ती वृद्धि और बढ़ते शहरीकरण हैं। मानव हस्तक्षेप प्राकृतिक संसाधनों को अप्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। जन्म दर और शहरी आकर्षण में वृद्धि शहरों के विस्तार को प्रोत्साहित करती है, जिसके परिणामस्वरूप शहरों की आबादी में लगातार वृद्धि होती है। जब शहर जनसंख्या के दबाव में होते हैं, तब प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन जनसंख्या की आवश्यकता को पूरा करने लगता है। शहर की यह विशेषता शहरीकरण को बढ़ावा देती है अतः इस लेख में अलवर में शहरी विकास के साथ साथ भूमि के बहुआयामी उपयोग को समझाने का प्रयास किया गया है।