Article Details

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पंचायती राज की भूमिका: बिहार के संदर्भ में | Original Article

Manju Kumari*, in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education | Multidisciplinary Academic Research

ABSTRACT:

बिहार राज्य में महिलाओं को सशक्त करने में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यहाँ कुल जनसंख्या का 47.93 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है और पंचायती राज के कतिपय महत्वपूर्ण पदों पर 65प्रतिशत प्रतिनिधित्व महिलाओं की है। पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से विकेन्द्रीकरण प्रणाली प्रारम्भ की गयी और 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी है। परिणामस्वरूप पंचायत स्तर पर इतनी अधिक संख्या में भागीदारी ने महिलाओं में न केवल आत्मविश्वास का संचार किया है, अपितु उन्हें सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक स्तर पर जागरूक, निर्भिक और सशक्त भी किया है। पंचायत स्तर की विभिन्न संस्थाओं में महिलाओं का एक बहुमत वाला समूह है और महिलायें जब समूह में होती है तो वे बड़ी से बड़ी कठिनाइयों एवं चुनौतियों का सामना कर लेती है। यह व्यवस्था सामाजिक समानता, स्थानीय विकास एवं स्थानीय स्व-शासन का समन्वय प्रदर्शित करती है। प्रस्तुत शोध-आलेख में मुख्य रूप से यह अध्ययन किया गया है कि बिहार राज्य में महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में पंचायती राज जैसे संविधानिक संस्थाओं की भूमिका किस प्रकार उपयोगी साबित हो सकी है।