Article Details

विश्व में हिन्दी भाषा की लोकप्रियता | Original Article

Suman Bala*, in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education | Multidisciplinary Academic Research

ABSTRACT:

हिन्दी भाषा एक बड़े समाज की भाषा है। भारत की भाषायी स्थिति और हिन्दी के स्थान को देखने से यह स्पष्ट हो जाता है कि हिन्दी आज भारतीय समाज के बीच राष्ट्रीय संपर्क की भाषा है। यह गर्व की बात है कि भारत ही ऐसा एकमात्र देश है जिसकी 5 भाषाएं विश्व की 16 प्रमुख भाषाओं की सूची में शामिल है औेर उसमें एक है हिन्दी भाषा। हिन्दी भाषा की अविरल धारा शताब्दियों से प्रवाहित होते हुए अपने वास्तविक स्वरुप को प्राप्त करती है। इसकी उत्पति एवं विकास की लम्बी प्रक्रिया है। वस्तुतः हिन्दी भाषा को ईरानियों की देन माना गया है ‘हिन्दी‘ फारसी भाषा का शब्द है व हिन्दी शब्द की उत्पति सिंध से हुई है क्योंकि ईरानी भाषा में से ‘स’ को ‘ह’ बोला जाता है। वास्तव में हिन्दी शब्द सिंधु का प्रतिरुप है।