स्त्री-पुरुष संबन्ध एक विश्लेषणात्मक – अध्ययन | Original Article
मानव जाति में प्रजनन की प्रक्रिया के आधार पर स्त्री -पुरुष विभाजन हुआ। जन्म से ही हर बच्चा इनमें से किसी एक के अंतर्गत आ जाता है। जीव जगत में नर और मादा या स्त्री और पुरुष को पृथक पहचाना जा सकता है। जन्म के अवसर पर शारीरिक अंगों, विशेष रूप से लैंगिक अंगों को देखकर मनुष्य नर एवं मादा को पहचान लेता है।