आज के आधुनिक युग में प्रत्येक देश अपना शेष विश्व के देशों से सम्बन्ध स्थापित करना चाहता है। विश्व के अन्य देशों से सम्बन्ध स्थापित करने के लिए भाषा सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। अपने इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक देश अंतर्राष्ट्रीय सन्दर्भ में अपनी भाषा में कार्य करना चाहता है। हिन्दी आज पूरे विश्व की महत्वपूर्ण भाषा बन चुकी है। आजादी के बाद विश्व में हिन्दी का महत्व बढ़ गया है। आज पूरे विश्व में लगभग 50 करोड़ लोग हिन्दी भाषा बोलते है। वर्तमान समय में प्रमुख रूप से हिन्दी मॉरिशस, फिजी, सूरीनाम, नेपाल, जापान, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बर्मा, भूटान, चीन, अमेरिका आदि देशों में बोली, समझी एवं पढ़ाई जाती है।