भारत विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत की जनसंख्या विश्व में दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अपनाया गया था तभी से भारतीय नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के स्वतंत्रता व समानता प्रदान की गई है। भारतीय संविधान में संघात्मक व्यवस्था को अपनाया गया है। इसमें राष्ट्रपति देश प्रमुख व प्रधानमंत्री सरकार प्रमुख होता है। भारत का प्रधानमंत्री बहुमत दल प्राप्त नेता को बनाया जाता है। वर्तमान समय में लोकतंत्र विश्व के विभिन्न देशों में फैला है। भारत में भी लोकतांत्रिक व्यवस्था पाई जाती है और देश की जनसंख्या अधिक होने से कार्य भार बढ़ जाता है। जिसके कारण भारत ने संघवाद व्यवस्था को अपनाया है।