भारत का राष्ट्रीय खेल है तथा भारत में हॉकी के खेल को स्थापित करने का श्रेय अंग्रेजों को जाता है। सन् 1885-86 में कलकत्ता में हॉकी क्लब बना तथा इसके पश्चात् बम्बई एवं पंजाब में हॉकी क्लबों की स्थापना हुई। 1903 में पंजाब विश्वविद्यालय के खेलों में हॉकी को एक प्रमुख खेल के रूप में स्वीकार कर लिया गया तथा लगभग इसी समय लाहौर के जिमखाना क्लब ने हॉकी की पहली खुली प्रतियोगिता की शुरूआत की।
भारत में सर्वप्रथम 1908 में बंगाल हॉकी एसोसिएशन की स्थापना हुई तथा इसके पश्चात् 1919 में आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, 1920 में कराची हॉकी एसोसिएशन तथा 1923 में बिहार, ग्वालियर, दिल्ली व उड़ीसा में हॉकी एसोसिएशन की स्थापना हुई।