आजकल बढ़ती मानव आबादी और मानव निर्मित समस्याओं के कारण हर जगह पानी की गुणवत्ता बिगड़ रही है। पानी की गुणवत्ता किसी दिए गए स्थान और समय पर विभिन्न विलेय की सांद्रता के बारे में वर्तमान जानकारी प्रदान करती है। पानी की गुणवत्ता के मापदंड पानी की उपयुक्तता को आंकने का आधार प्रदान करते हैं। पानी के नमूने समय-समय पर 2020 और 2021 के दौरान पांच अलग-अलग नमूना स्थलों पर एकत्र किया। प्रत्येक नमूना स्थल से 1 लीटर सतही जल के नमूने दो लीटर अम्ल धुले हुए, गहरे रंग के प्लास्टिक के डिब्बे में एकत्र किया।