जनजातियाँ हमारे देश का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में पाई जाती हैं। कुछ उल्लेखनीय राज्य हैं- पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ इत्यादि। यह अध्ययन बंगाल राज्य में पाई जाने वाली विभिन्न जनजातियों के ऊपर है। इस अध्ययन में विभिन्न जनजाति समुदाय के जीवन शैली का अध्ययन किया गया है। जिससे यह पता चलता है कि यह जनजातियाँ मुख्य रुप से कृषि और जंगलों से उपलब्ध होने वाली वस्तुओं पर निर्भर है। यह जनजातियाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।