औद्योगिक संसाधन किसी क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी संदर्भ में इस अध्ययन में झारखंड राज्य के पलामू जिले में विभिन्न प्रकार के उद्योगों का वर्णन किया गया है। पुराने समय में पलामू जिले के धरातलीय विशेषता, यातायात का उचित प्रबंध न होने, बिजली व तकनीकी अभाव के कारण उद्योगों का विकास प्रभावित हुआ है। फलस्वरुप यहाँ वृहत पैमाने के उद्योगों का विकास नहीं हुआ है। उपलब्ध साधनों के आधार पर जिले में लघु, उद्योग, कुटीर उद्योग और पर्यटन उद्योग का विकास हुआ है।