हिमाचल से निकलने वाली कई प्रमुख नदियां जैसे सिंधु, सतलज, गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक, तीस्ता, महाकाली आदि अंतराष्ट्रीय नदियां हैं क्योंकि ये नदियां भारत और उसके कई पड़ोसी देशों के इलाकों से होकर बहती है। इस कारण जल बंटवारे में परस्पर सहयोग के लिए भारत ने पड़ोसी देशों के साक कई संधियां की है। इन संधियों में भारत ने पड़ोसी देशों के प्रति भरपूर उदारता दिखाई है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र आंकड़ों के अनुसार भारत में सालाना प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता घट कर 1,560 घन मीटर रह गई है, जो चिंता का विषय है।