भारत और चीन विश्व की दो सबसे पुरानी सभ्यता है और चीन भारत का एक प्रमुख पड़ोसी राष्ट्र भी है। विभिन्न पहलूओं पर दोनों राष्ट्रो के संबंध ऐतिहासिक और पौराणिक रहे है। भारत अपने पड़ोसी राष्ट्रों से मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने के लिए सदैव प्रयासरत रहा है और इसलिए शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और तटस्थता के सैद्धांतिक नींव पर चीन के साथ भी संबंधों को मित्रवत बनाने का पक्षधर रहा है।