Article Details

गुटनिरपेक्ष राष्ट्रों द्वारा निःशस्त्रीकरण के लिए प्रयास | Original Article

Roshan Nain*, in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education | Multidisciplinary Academic Research

ABSTRACT:

पाषाण युग से आधुनिक युग तक की मनुष्य की विकास यात्रा में अनेक युद्धों का अस्तित्व रहा है। लेकिन मनुष्य ने संघर्ष के साथ-साथ शान्ति को भी महत्व दिया है। दो विश्वयुद्धों ने मानव को युद्ध की विभिषिका से बचने के लिए सोचने को विवश कर दिया है। इन युद्धों के पीछे शस्त्र की होड़ ही प्रमुख कारण थी। आज बुद्धिजीवी वर्ग ने शस्त्र नियंत्रण व निःशस्त्रीकरण के द्वारा विश्व शक्ति के विचार को सुदृढ बनाने की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया है। तीसरे विश्वयुद्ध के खतरे से बचने के लिए निःशस्त्रीकरण के सिवाय हमारे सामने कोई विकल्प नहीं है।